फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB: गुजरात तट पर मादक पदार्थ निरोधक अभियान में 700 किलो ड्रग्स बरामद, NCB-ATS ने आठ ईरानी नागरिकों को दबोचा

Fri, 15 Nov 2024 03:24 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

गुजरात तट पर मादक पदार्थ निरोधक अभियान में 700 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है। एनसीबी और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आठ ईरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गुजरात में अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह से 700 किलो मेथम्फेटामाइन जब्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों की तरफ से संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को गुजरात तट से दूर भारतीय जलक्षेत्र से करीब 700 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया और आठ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, ड्रग सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान करने के लिए जांच जारी है, जिसके लिए विदेशी डीएलईए की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


'सागर मंथन-4' कोडनेम से चलाया गया अभियान
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बयान जारी कर कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर 'सागर मंथन-4' कोडनेम से अभियान चलाया गया। नौसेना ने अपनी समुद्री गश्ती संपत्तियों को सक्रिय करके एक जहाज की पहचान की और उसे रोका। यह ऑपरेशन भारत में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए असाधारण अंतर-एजेंसी समन्वय और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। निरंतर खुफिया संग्रह और विश्लेषण के बाद एक विश्वसनीय इनपुट प्राप्त हुआ कि एक अपंजीकृत जहाज नारकोटिक ड्रग्स/साइकोट्रोपिक पदार्थों के साथ भारतीय जल में प्रवेश करेगा। इस खुफिया इनपुट पर ऑपरेशन शुरू किया गया।

गुजरात तट के पास ड्रग्स के साथ पकड़े गए ईरानी नागरिक - फोटो : ANI
एनसीबी, नौसेना गुजरात पुलिस के ATS का संयुक्त ऑपरेशन
भारतीय जलक्षेत्र में करीब 700 किलोग्राम मेथमफेटामाइन की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। एनसीबी ने कहा कि इस अभियान के दौरान आठ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जो खुद को ईरानी बताते हैं। यह ऑपरेशन एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की तरफ से संयुक्त रूप से किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की एजेंसियों तारीफ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह ऑपरेशन सरकार की प्रतिबद्धता और इसे प्राप्त करने में हमारी एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय का एक शानदार उदाहरण है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के सपने को आगे बढ़ाते हुए, हमारी एजेंसियों ने आज गुजरात में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और लगभग 700 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित मेथ जब्त किया।

 
विज्ञापन

गुजरात तट पर 700 किलो ड्रग्स बरामद - फोटो : ANI
भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के समन्वय में NCB की तरफ से इस तरह के समुद्री अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की गई है और अब तक लगभग 3400 किलोग्राम विभिन्न मादक दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों को जब्त किया गया है और तीन मामलों में 11 ईरानी नागरिकों और 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जो जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें