महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को सात कुख्यात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी के सिर पर कुल 32 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वालों में विकास उर्फ साधु पोधादी (27), वैशाली बाबूराव वेलादी (18), सूरज उर्फ आकाश तनु हुरा (25), मोहन उर्फ दूसा केसा कोवसी (19), नवीन उर्फ अशोक पेका (25), जननी उर्फ कविता हेवदा ध्रुव (26) और दुर्गी गेबा पुंगती (26) शामिल हैं। दुर्गी और कविता पर 5-5 लाख, नवीन, सूरज, मोहन और वैशाली पर 4.5-4.5 लाख और विकास पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ और हत्या के मामलों में शामिल रहे हैं।