फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार से अधिक रुपए चंदा पाने में भाजपा सबसे ऊपर

Wed, 21 Dec 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bjp - फोटो : bjp
विज्ञापन
भारत की सात राष्ट्रीय पार्टियों को 102 करोड़ रुपए का डोनेशन 20 हजार रुपए से अधिक के लिमिट में मिले हैं। साल 2015-16 में 1744 डोनर्स ने ये चंदे दिए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी को 613 डोनर्स से कुल 76 करोड़ रुपए मिले हैं।
विज्ञापन



बीजेपी द्वारा घोषित चंदा कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस को मिले चंदे के कुल का तीन गुना है। बताते चलें कि पार्टियों को 20 हजार रुपए से ज्यादा मिलने वाले चंदे पर डोनर्स का ब्यौरा देना पड़ता है।

भारतीय जनता पार्टी के बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के विश्लेषण के मुताबिक, कांग्रेस को 918 डोनर्स से 20 करोड़ रुपए मिले हैं। ये फंडिग डिटेल कांग्रेस ने सभी राजनैतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग को सौंपे हैं।
विज्ञापन


एडीआर ने एक अलग विश्लेषण में पाया कि 2004 से 2015 तक 63 फीसदी चंदे कैश के रूप में मिले हैं। हालांकि, 20 हजार से ऊपर की राशि चंदा देने वालों के नाम आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ज्यादातर चंदे अज्ञात सूत्रों से आए हैं।

 
विज्ञापन

20 हजार रुपए से कम की लिमिट में कितन चंदा प्राप्त हुआ इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो पाई

income tax department

20 हजार रुपए से कम की लिमिट में कितन चंदा प्राप्त हुआ इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस ने अबतक अपना आयकर रिटर्न नहीं जमा किया है। बहुजन समाजवादी पार्टी ने घोषणा की है कि उसे 2015-16 के बीच 20 हजार से नीचे का चंदा नहीं मिला है। 

इस रिपोर्ट में एक दिलचस्प बात निकल कर आई है कि 2014-15 की तुलना में पार्टियों को मिले चंदे में 528 करोड़ रुपए की कमी हुई है। इससे स्पष्ट तौर पर दिखता है कि इसमें 84 फीसदी की गिरावट आई है। एनसीपी के चंदे में 98 प्रतिशत की कमी हुई है। बीजेपी को मिला चंदा 2014-15 की तुलना में 82 प्रतिशत कम है। बीजेपी को मिले चंदे में 2013-14 और 2014-15 में 156 प्रतिशत की वृद्धि और कांग्रेस को मिले चंदे में 137 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें