फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद: क्या नई रणनीति से बढ़ेगा आतंकवाद व संगठित अपराधों के खिलाफ सहयोग? MHA ने क्या कहा

Fri, 27 Feb 2026 05:58 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

नई दिल्ली में छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद आयोजित हुआ। बैठक में आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर दोनों देशों ने विचार-विमर्श किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने और किन मुद्दों को ब्रिटेन के सामने रखा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि नई दिल्ली में छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद आयोजित किया गया। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव (सीमा प्रबंधन) राजेंद्र कुमार ने किया। वहीं, ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह कार्यालय के द्वितीय स्थायी सचिव साइमन रिडली ने किया। इस बैठक में दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने जारी सहयोग की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने आतंकवाद और संगठित अपराधों का मुकाबला करने के लिए आगे संभावित सहयोग की दिशा पर चर्चा की। इसमें खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों और ब्रिटेन में सक्रिय भारत विरोधी समूहों की गतिविधियों पर खास फोकस किया गया।

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, प्रवासन, आपराधिक न्याय, कानून प्रवर्तन सहयोग, साइबर सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटेन में भारत के गणमान्य व्यक्तियों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा की अपनी चिंताओं को प्रमुखता से रखा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'एक फेज में वोटिंग, ऑनलाइन नॉमिनेशन': तमिलनाडु चुनाव में इस बार कई बड़े बदलाव; CEC ज्ञानेश कुमार ने दिए संकेत
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मौजूदा सहयोग के स्तर पर आपसी संतुष्टि के साथ बैठक संपन्न हुई। दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें