फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी के पास से आज गुजरेगा 650- मीटर का क्षुद्रग्रह, टकराने की कोई संभावना नहीं

Wed, 19 Apr 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
करीब 650 मीटर (2000 फुट) का क्षुद्रग्रह बुधवार को पृथ्वी के पास से 18 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रॉपल्शन प्रयोगशाला ने एक बयान में कहा कि हालांकि, क्षुद्रग्रह के हमारे ग्रह से टकराने की कोई कोई संभावना नहीं है। मगर इस आकार के क्षुद्रग्रह का पृथ्वी के पास से गुजरना महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन


नासा ने कहा कि 19 अप्रैल को गुजरने वाला क्षुद्रग्रह खगोलविदों के लिएएक "बेहतरीन मौका" है। नासा ने आगे कहा, 'दुनियाभर के खगोलविदों  की इस क्षुद्रग्रह के बारे में टेलिस्कोप से समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा जानने की योजना है।'
विज्ञापन


2014-जेओ25 नाम के इस क्षुद्रग्रह को मई 2014 में अमेरिका में एरिजोना के टक्सन के पास कैटालिना स्काई सर्वे में खगोलविदों ने खोजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें