जस्ट डायल पर विज्ञापन देकर बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने करीब 65 युवकों से एक-एक लाख रुपये से अधिक की रकम की ठगी की। बाद में उन्हें नकली वीजा व टिकट भी थमा दिया। समय रहते पीड़ितों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जावेद और राकेश के रूप में हुई है। इनका एक साथी आसिफ फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता राजन कुमार राय परिवार के साथ मोहन गार्डन उत्तम नगर में रहता है। वह डिप्लोमा इंजीनियर है और फिलहाल बेरोजगार है। उसने जस्ट डायल पर एक निजी कंपनी का विज्ञापन देखकर उससे संपर्क किया। राजन से उसका बॉयोडाटा मंगा गया। बाद में उसे शॉर्टलिस्ट होने की बात कर छह हजार रुपये में उसका मेडिकल करा दिया गया। आरोपी राकेश ने करीब 45 दिन बाद राजन से संपर्क किया और उसे बताया कि उसकी दुबई में नौकरी लग गई है।
पढ़ें- ‘जस्ट डॉयल’ से भूत उतारने वाला हाईटेक बाबा ऐसे हुआ गिरफ्तार