फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 उड़ानों से 14 हजार भारतीयों को वापस लाने की योजना तैयार, 7 मई से शुरू होगा 'वंदे भारत मिशन'

Tue, 05 May 2020 04:43 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए 'वंदे भारत मिशन' की शुरुआत सात मई से होने जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने की शुरुआत सात मई से होगी। सात मई से 13 मई तक विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सप्ताह में 64 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय छात्रों समेत करीब 14 हजार 800 लोगों को वापस लाया जाएगा। इसके लिए हर दिन करीब 2000 लोगों को लाने की योजना है। फ्लाइट लेने से पहले यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन भारतीयों में खांसी, बुखार या सर्दी के लक्षण पाए जाते हैं उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

यात्रा के दौरान, इन सभी यात्रियों को स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। भारत आने के बाद इन लोगों को 14 दिनों तक अस्पताल या किसी अन्य स्थान पर क्वारंटीन में रखा जाएगा। 
विज्ञापन


64 उड़ानों में यूएई से 10 उड़ानें, कतर- 2, सऊदी अरब- 5, यूके- 7, सिंगापुर- 5, यूनाइटेड स्टेट्स -7, फिलीपींस- 5, बांग्लादेश- 7, बहरीन - 2, मलेशिया -7, कुवैत- 5, और ओमान से 2 उड़ाने संचालित होंगी।

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यात्रा के लिए निर्धारित दर लंदन-मुंबई के लिए 50,000 रुपये होगी, इसी तरह लंदन से अहमदाबाद, लंदन से बंगलुरू और लंदन से दिल्ली के लिए भी 50,000 रुपये ही होगी। शिकागो-दिल्ली-हैदराबाद के लिए यात्रा दर लगभग एक लाख रुपये होगी। सभी लोगों को प्लेन का किराया खुद ही देना होगा।

कितने भारतीयों की कब-कब होगी वापसी

  • 7 मईः नौ देशों से 2300 लोग कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद और श्रीनगर आएंगे।
  • 8 मई: आठ देशों से करीब 2050 भारतीय चेन्नई, कोच्चि, मुंबई, अहमदाबाद, बंगलुरू और दिल्ली आएंगे।
  • 9 मई: नौ देशों से 2050 भारतीय मुंबई, कोच्चि, त्रिची, हैदराबाद, लखनऊ और दिल्ली पहुंचेंगे।
  • 10 मई: आठ देशों से 1850 लोग त्रिवेंद्रम, कोच्चि, चेन्नई, त्रिची, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद पहुंचेंगे।
  • 11 मई: नौ देशों से 2200 लोग कोच्चि, कोझिकोड, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, श्रीनगर और बंगलुरू आएंगे।
  • 12 मई: 10 देशों से 2500 लोग हैदराबाद, दिल्ली, बंगलुरू, श्रीनगर, अहमदाबाद और कोच्चि पहुंचेंगे।
  • 13 मई: आठ देशों से 1850 लोग कोझिकोड, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और अमृतसर पहुंचेंगे।

64 flights will be operated in the 1st week of operation to bring stranded Indians from different countries from May 7 to May 13: Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri pic.twitter.com/042wthOtBt

विज्ञापन

12 हजार से एक लाख रुपए तक किराया देना होगा

कहां से कहां प्रति व्यक्ति किराया
ढाका से दिल्ली 12 हजार रुपए
दुबई से अमृतसर  13 हजार रुपए
दुबई से कोच्चि 13 हजार रुपए
दुबई से दिल्ली 13 हजार रुपए
कुवैत से अहमदाबाद 14 हजार रुपए
अबु धाबी से हैदराबाद 15 हजार रुपए
ढाका से श्रीनगर 15 हजार रुपए
सिंगापुर से बंगलुरू 18 हजार रुपए
कुवैत से हैदराबाद 20 हजार रुपए
सिंगापुर से दिल्ली 20 हजार रुपए
सिंगापुर से अहमदाबाद 20 हजार रुपए
जेद्दा से दिल्ली 25 हजार रुपए
मनीला से दिल्ली 30 हजार रुपए
लंदन से मुंबई 50 हजार रुपए
लंदन से अहमदाबाद 50 हजार रुपए
लंदन से दिल्ली 50 हजार रुपए
लंदन से बंगलुरू 50 हजार रुपए
शिकागो से दिल्ली और हैदराबाद एक लाख रुपए
सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली एक लाख रुपए
नेवार्क से मुंबई और अहमदाबाद एक लाख रुपए
वॉशिंगटन से दिल्ली और हैदराबाद एक लाख रुपए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें