फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लौट रही घरेलू उड़ान सेवा, नवंबर में यात्रियों की संख्या 63 लाख के पार पहुंची

Fri, 18 Dec 2020 03:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उड़ान - फोटो : pixabay
विज्ञापन

देश में कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में ढील देने के बाद हवाई यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। हालांकि, यह सुधार प्री कोविड की तुलना में बहुत कम है।  देश के विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय  (डीजीसीए) ने शुक्रवार को बताया कि नवंबर में कुल 63.54 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जो पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में 51 प्रतिशत कम हैं। 

विज्ञापन


नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, कोरोना संकट में फिर से उड़ान सेवा शुरू किए जाने के बाद सितंबर में 39.43 लाख और अक्तूबर में 52.71 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की। वहीं नवंबर में 63.54 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की। यात्रियों की यह संख्या अक्तूबर की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। वहीं पिछले वर्ष नवंबर की तुलना में 51 प्रतिशत कम है। पिछले साल नवंबर में एक करोड़ 29 लाख 47 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। 

विज्ञापन

इतने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया

डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में इंडिगो ने 34.23 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। इसके अलावा स्पाइसजेट से 8.4 लाख यात्रियों, एयर इंडिया से 6.56 लाख, गो एयर से 5.77 लाख, एयर एशिया इंडिया से 4.21 लाख और विस्तार से 3.97 लाख लोगों ने नवंबर में यात्रा की। 

हर माह यात्रियों की संख्या में हो रहा इजाफा
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने और त्योहारी सीजन की शुरुआत के बाद मांग बढ़ने के कारण यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कोविड काल में मई  में फिर से हवाई सेवा शुरू करने के बाद से हर माह यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वहीं प्री कोविड की तुलना में धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में सुधार हो रहा है। 

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने बाद 25 मई से घरेलू यात्री सेवाओं को फिर से शुरू किया था। हालांकि, उस समय विमानन कंपनियों को अपनी कोविड-पूर्व घरेलू उड़ानों की संख्या के 33 प्रतिशत से अधिक का संचालन करने की अनुमति नहीं थी और फिर इसे क्रमिक रूप से बढ़ाया गया।वहीं अब यह 80 प्रतिशत तक कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें