फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होने वाली मौतों पर सरकार लगाएगी रोक, उठाने जा रही है यह बड़ा कदम

Fri, 18 Dec 2020 02:39 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के दौरान होने वाली मौतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। परिवहन मंत्रालय जल्द सभी कारों में फ्रंट सीट पर पैसेंजर की साइड एयरबैग को अनिवार्य करने जा रहा है। इसमें इकोनॉमी मॉडल भी शामिल होगा। बता दें कि 1 जुलाई, 2019 से सभी कारों में ड्राइवर के लिए एयरबैग अनिवार्य है।

विज्ञापन


वाहन मानकों पर शीर्ष टेक्निकल कमेटी (तकनीकी समिति) ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस मामले में सरकार ने सेफ्टी फीचर्स के लिए मोटर वाहन उद्योग मानक (एआईएस) में संशोधन करने के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की है।

सूत्रों के मुताबिक सड़क परिवहन मंत्रालय उस टाइम-लाइन पर काम कर रहा है, जब नया मानदंड को लागू किया जा सके। सूत्रों की मानें तो इस मानदंडों का पालन करने के लिए एक साल का समय दिया जा सकता है।

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के दौरान गाड़ियों के दरवाजे नहीं होंगे जाम

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार निजी और कॉमर्शियल वाहनों में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम में मैनुअल सिस्टम को शामिल करने के साथ ओवर स्पीड अलार्म सिस्टम, ड्राइवर असिस्ट के लिए एयरबैग और सीट बेल्ट अलार्म सिस्टम का प्रावधान करने जा रही है।
विज्ञापन

सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से निजी और कॉमर्शियल वाहनों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अलग से डिवाइस लगाने के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। सरकार ने लोगों से इस मामले में सुझाव और आपत्ति मांगी है। 

सरकार के इस फैसले के बाद अब गाड़ी में हादसे के दौरान दरवाजों के जाम होने की समस्या को सुलझाया जाएगा। दरअसल सड़क दुर्घटना या आग लगने के दौरान वाहनों का इलेक्ट्रिक सिस्टम खराब हो जाता है, जिसके चलते वाहन के दरवाजे लॉक हो जाते हैं। इससे वाहन के अंदर लोगों के जलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए वाहनों में मैनुअल दरवाजों को खोलने का सरकार की तरफ से ड्राफ्ट में प्रावधान किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें