फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखी तूफान में तमिलनाडु, केरल के 600 मछुआरे अब भी लापता

Fri, 15 Dec 2017 09:15 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
Okhi
विज्ञापन
पिछले पखवाड़े दक्षिण भारत में आए ओखी तूफान में लापता 600 से ज्यादा मछुआरों का अब तक कुछ पता नहीं चला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लापता मछुआरों में 433 तमिलनाडु और 186 केरल के हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हालांकि दोनों राज्यों ने लापता लोगों की अब तक अंतिम सूची नहीं सौंपी है। उन्होंने बताया कि तूफान में लापता मछुआरों के बारे में घर-घर जाकर तहकीकात की जा रही है। यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही लापता मछुआरों के बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी। 

पढ़ें- तूफान ओखी ने केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में मचाई तबाही

अधिकारी ने बताया कि तटीय इलाकों में जब ओखी पहुंचा था, उससे पहले मछुआरे गहरे समुद्र में अपनी नौकाओं और छोटी नौकाओं में मछलियां पकड़ने निकले हुए थे। सबसे ज्यादा चिंता उन मछुआरों को लेकर है, जो छोटी नौकाओं में निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें