ओडिशा में 60 साल के व्यक्ति द्वारा एक सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा के कोरापुट जिले में पुलिस ने अनुसूचित जन जाति स्कूल की संचालिका के पति को सातवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
जेपोर शहर के बाल संरक्षण अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण गुंटुपली ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पेहचान राजेंद्र नाथ (60) के रुप में हुई है। उसे कल गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात कबूल ली है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेंद्र पत्नी को स्कूल परिसर में मिले सरकारी क्वाटर में रहता था। आरोपी किसी न किसी बहाने छात्रा को क्वाटर में बुला लेता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। वो छात्रा डराता-धमकाता भी था जिस से वो किसी को इस बारे में न बता दे। आरोपी कई महींनो तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा।
कोरापुट जिले के डीसीपीओ राजश्री दास ने बताया कि छात्रा की मेडकिल जांच कराई गई जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कहा कि स्कूल की संचालिका के खिलाफ पति को सेवाश्रम हॉस्टल परिसर में रखने पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के परिजनों ने स्कूल संचालिका और उसके पति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।