फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन: आठ राज्यों में 60 फीसदी कम बारिश, 13 में भारी कमी; जनवरी में पानी के लिए तरस रहे अधिकतर किसान

Wed, 22 Jan 2025 06:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी माह में अब तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में मिलीजुली बरसात हुई। उत्तर प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी, उत्तराखंड में 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि हरियाणा में सामान्य से 19 फीसदी और चंडीगढ़ में सामान्य से 10 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जनवरी माह के दौरान अब तक देश के अधिकतर राज्यों में किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। जलवायु परिवर्तन की वजह से देशभर में एक से 20 जनवरी तक बारिश में 60 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई। आठ राज्य ऐसे हैं, जहां पानी की एक बूंद भी नहीं बरसी। वहीं, 13 राज्यों में भारी कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी माह में अब तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में मिलीजुली बरसात हुई। उत्तर प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी, उत्तराखंड में 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि हरियाणा में सामान्य से 19 फीसदी और चंडीगढ़ में सामान्य से 10 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इसे मौसम विभाग ने सामान्य बारिश की श्रेणी में रखा है।

दिल्ली में इस अवधि के दौरान सामान्य के मुकाबले 22 फीसदी और पंजाब में 17 फीसदी बारिश कम हुई। इसे सामान्य बारिश कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में सामान्य के मुकाबले 72, जम्मू-कश्मीर में 81 और लद्दाख में 99 फीसदी कम बारिश रिकाॅर्ड की गई। ऐसे में गेहूं, चना, मसूर, मटर,अलसी और अरहर जैसी फसलों को किसान जैसे तैसे बोरवेलों से सिंचाई करके बचाए हुए हैं। यदि हालात आगे भी ऐसे ही रहे तो किसानों के लिए रबी की फसल को बचाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


कहीं सामान्य से कम तो कहीं रिकॉर्ड बारिश दर्ज

  • मध्य : ओडिशा में बारिश की 100 फीसदी कमी रही। मध्य प्रदेश में 86 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई। गुजरात, दादरा-नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, गोवा और छत्तीसगढ़ में बारिश की एक बूंद भी नहीं टपकी। जबकि महाराष्ट्र में 99 फीसदी कमी दर्ज की गई।
  • पूर्व और पूर्वोत्तर: मिजोरम और त्रिपुरा में 100% बारिश की कमी दर्ज की गई। सिक्किम में 68 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 98 फीसदी, झारखंड और बिहार में सामान्य के मुकाबले 99 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। असम में सामान्य से चार फीसदी अधिक बारिश हुई। मेघालय में 73% और नागालैंड में 15% कम बारिश दर्ज की गई।
  • दक्षिण : केंद्र शासित प्रदेश अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह में सामान्य की अपेक्षा 33 फीसदी अधिक बारिश हुई। आंध्र प्रदेश में सामान्य के मुकाबले बारिश में 43 फीसदी की कमी दर्ज की। जबकि तेलंगाना में बिलकुल भी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें