फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: BJP नेता किरीट सोमैया ने म्हाडा की जमीन पर लगे होर्डिंग्स को अवैध बताया, सख्त कार्रवाई की मांग की

Mon, 03 Jun 2024 09:42 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया है कि म्हाडा के स्वामित्व वाली भूमि पर लगाए गए 62 में से 60 होर्डिंग्स अवैध थे। उन्होंने इस मामले से जुड़े अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।  

विज्ञापन
भाजपा नेता किरीट सोमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी नेता किरीट सोमैया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मुंबई में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के स्वामित्व वाली भूमि पर लगाए गए 62 में से 60 होर्डिंग्स अवैध थे। सौमैया ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। बता दें कि 13 मई को बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर में एक विशाल होर्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


किरीट सोमैया ने दर्ज की शिकायत
खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि म्हाडा के स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध होर्डिंग को लेकर पूर्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया ने म्हाडा, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और 17 विज्ञापन कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनके द्वारा इन अवैध होर्डिंग्स को लगाया गया है। सोमैया ने सभी पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

अवैध होर्डिंग लगाने की अनुमति किसने दी?- किरीट सोमैया
शिकायत में भाजपा नेता ने सवाल पूछा है कि म्हाडा की जमीन पर इन अवैध होर्डिंग्स को लगाने की अनुमति कैसे दी गई? उन्होंने दावा किया कि मुंबई में म्हाडा की जमीन पर लगाए गए 62 में से केवल दो होर्डिंग्स के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिया गया था। सोमैया ने सवाल पूछा कि अवैध होर्डिंग्स के लाइसेंस के लिए फीस कौन ले रहा है? उन्होंने कहा कि अगर इस सांठ-गांठ में म्हाडा के अधिकारी शामिल हैं, तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेता में अपनी शिकायत में कहा है कि म्हाडा, बीएमसी और होर्डिंग कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें