फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल का बच्चा बना पुलिस कमिश्नर, पूरे दिन संभाली शहर की कानून व्यवस्था

Thu, 05 Apr 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद के मेडक जिले में महज छह साल के एक बच्चे को शहर की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई। राचाकोंडा के पुलिस कमिश्नर ने एक फैसला लेते हुए छह साल के ईशान को बुधवार पूरे दिन के लिए कुर्सी सौंप दी। महेश मुर्लीधर भागवत की जगह कुर्सी पर बैठे ईशान की एक ख्वाइश को पूरा करने के लिए ये फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


ऐसा करके पुलिस अधिकारियों ने ईशान को पूरा सम्मान दिया। छह साल का ईशान कैंसर की बीमारी से लड़ रहा है और उसका पुलिस अधिकारी बनने का सपना है। अभी ईशान दूसरी कक्षा में पढ़ता है, लेकिन उसका ये सपना हतोत्साहित ना हो इसलिए पुलिस कमिश्नर भागवत ने ये कदम उठाया और उसके चेहरे पर खुशी देख वो भी काफी खुश हुए। 
 
सोशल मीडिया पर शेयर हुईं इन तस्वीरों को लोगों ने भी काफी पसंद किया है और वो पुलिस कमिश्नर भागवत के इस असाधारण प्रयास पर उनकी सराहना कर रहे हैं। वहीं एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बना ईशान भी इससे काफी उत्साहित दिखा। उन्होंने एएनआई न्यूज एजेंसी से बात की और अपना आत्मविश्वास दिखाया।    ईशान के परिजनों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो पहले पुलिस अधिकारियों के इस कदम से चौंक गए थे लेकिन अब वो महसूस कर रहे हैं कि इससे ईशान और उसके जैसे बच्चों में उत्साह बढ़ेगा। 
विज्ञापन


ईशान का हैदराबाद के एमएनजे अस्पताल में पिछले तीन महीने से इलाज चल रहा है। तेलंगाना के हैदराबाद का पुलिस महकमा भी ईशान के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहा है, जिसके लिए राचाकोंडा पुलिस ने उसके उपचार में आर्थिक सहयोग भी किया है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें