फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत: अस्पताल की सीढ़ियों पर चढ़ रही मां का पैर फिसला, गिरने से 6 माह के बेटे की मौत

Sat, 09 Jan 2021 10:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के सूरत शहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा तब घटित हो गया जब अस्पताल की सीढ़ियां चढ़ रही मां का पैर अचानक से फिसल गया और गोद से 6 महीने का बेटा गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परवत गांव के संतोष नगर में रहने वाले इंजीनियर अमर सिंह की पत्नी दीप्तीबेन अपने छह महीने के बेटे राजवीर का इलाज करवाने चिरायु अस्पताल में गई थी। बच्चे को गैस की समस्या थी और डॉक्टर की सलाह पर दीप्ती बेटे को लेकर सीढ़ी से पहली मंजिल पर सोनोग्राफी करवाने जा रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अपने छह माह के बच्चे को लेकर सीढ़ी से नीचे गिर गई और फिर बच्चे की जान चली गई।

मृत बच्चे को देखकर मां सहित वहां उपस्थित सभी लोगों की आखों में आंसू आ गए। बताया जा रहा है कि राजवीर इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद से माता-पिता बेसुध हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें