फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 2023 के चार महीने में ही सड़क हादसों में करीब पांच हजार मौतें, पूरे 2022 का एक-तिहाई है यह आंकड़ा

Wed, 24 May 2023 11:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि साल 2022 में राज्य में हुए सड़क हादसों में 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सड़क हादसों में जान गंवाने वाले आधे से ज्यादा लोग बाइकर्स हैं, जिनका आंकड़ा रिपोर्ट में 57 प्रतिशत है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस ने रोड एक्सीडेंट से जुड़े आंकड़ों की रिपोर्ट साझा की है। रिपोर्ट में सड़क हादसों में हुई मौतों की जानकारी सहित घायलों के आंकड़ों को शामिल किया गया है। 

पढ़िए, सभी आंकड़े

विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि साल 2022 में राज्य में हुए सड़क हादसों में 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सड़क हादसों में जान गंवाने वाले आधे से ज्यादा लोग बाइकर्स हैं, जिनका आंकड़ा रिपोर्ट में 57 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, पैदल चलने वाले 21 प्रतिशत लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई है। प्रदेश में जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 यानी साल पहले चार महीनों में 4922 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। वहीं 6845 लोग चार महीने में घायल हुए हैं। महाराष्ट्र में 2020 में 11, 569 लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई थी। जबकि, 2021 में 13,528 लोगों की सड़क हादसों में हुई थी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें