फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Day: बीएसएफ का 56वां स्थापना दिवस आज, सीमा की रक्षा में जुटे जवानों को पीएम मोदी का नमन

Tue, 01 Dec 2020 12:50 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) आज अपना 56वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा के लिए नमन किया। वहीं बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना ने जवानों के परिवार का अभिवादन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे जवान पाकिस्तान की कायर घुसपैठ की कोशिशों से देश की रक्षा करने के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जवानों को उनके समर्पण के लिए नमन करते हुए ट्वीट किया, 'सभी बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बीएसएफ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। बीएसएफ ने देश को बचाने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास करते हुए खुद को एक बहादुर बल के रूप में प्रतिष्ठित किया है। बीएसएफ पर भारत को गर्व है।'
 

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'बीएसएफ ने अपने शौर्य और पराक्रम से अपने आदर्श वाक्य 'जीवन पर्यन्त कर्तव्य' को सदैव चरितार्थ किया है। आज बीएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर मैं बल के सभी बहादुर जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा और समर्पण के लिए नमन करता हूं। भारत को अपने रणविजयी ‘सीमा सुरक्षा बल’ पर गर्व है।'
विज्ञापन

 

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ ने जवानों को नमन करते हुए कहा, 'बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बीएसएफ के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। बीएसएफ भारत की रक्षा की पहली पंक्ति है और हमारी सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैं उनकी सेवा और राष्ट्र की सेवा में बलिदान को सलाम करता हूं।'
 
पाकिस्तान की कोशिशों को करेंगे नाकाम: राकेश अस्थाना
बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना ने कहा, 'मैं उन सभी बीएसएफ कर्मियों के परिवारों का अभिवादन करता हूं, जिन्होंने अपना जीवन कर्तव्य के लिए बलिदान कर दिया। बीएसएफ देश की 6,000 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की प्रहरी है। 25 बटालियन के साथ गठित हुई बीएसएफ आज 192 बटालियन की हो चुकी है। हम देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे जवान पाकिस्तान की कायर घुसपैठ की कोशिशों से देश की रक्षा करने के लिए हमेशा खड़े रहेंगे, जो हाल के दिनों में बढ़े हैं।'

1965 में हुआ था गठन
बता दें कि बीएसएफ आज अपना 56वां स्थापना दिवस मना रहा है। भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन युद्ध के बाद, भारत की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वहां से जुड़े मामलों के लिए बीएसएफ का गठन एक दिसंबर, 1965 को एक एकीकृत केंद्रीय एजेंसी के रूप में किया गया था।

यह भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और दुनिया के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल के रूप में खड़ा है। बीएसएफ को भारतीय क्षेत्रों की रक्षा की पहली पंक्ति करार दिया गया है। इसके करीब पौने तीन लाख जवान व अधिकारी देश की 6386 किमी लंबी सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वर्तमान में बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल राकेश अस्थाना हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें