फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में बाढ़ सहायता राशि के लिए आवेदन करने पहुंची 55 वर्षीय महिला की मौत

Wed, 18 Nov 2020 09:08 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, हैदराबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हैदराबाद में बाढ़ सहायता राशि के लिए आवेदन करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुधवार को बाढ़ राहत कार्यक्रम के तहत सरकारी वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने के लिए ‘मी सेवा’ नागरिक केंद्र के बाहर खड़ी 55 वर्षीय महिला बेहोश हो गई और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि महिला के परिजन उसे तत्काल पास के अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने परिजनों का हवाला देते हुए बताया कि मृतका दिल की बीमारी से पीड़ित थी।

तेलंगाना सरकार की तरफ से बाढ़ से प्रभावित लोगों को दी जा रही सहायता के तहत हैदराबाद में मी सेवा’ केंद्रों के बाहर पिछले दो दिन से लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। यहां दस हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन करने के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें