फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Update : कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 1.61 फीसदी, केरल ने फिर जोड़ी 12 मौतें

Thu, 22 Sep 2022 09:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 4,45,53,042 हो गया है। सक्रिय केस की कुल केस से तुलना करें तो ये 0.10 फीसदी हैं। कोरोना रिकवरी रेट 98.71 फीसदी है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 126 की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
कोविड टेस्ट लैब (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में 5442 नए कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर घटकर 1.61 फीसदी पर आ गई है। देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,429 हो गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 46,342 रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 5,291 लोग महामारी से उबर गए। कोरोना से मौतों के आंकड़े में 26 का इजाफा हुआ है। इनमें केरल द्वारा जोड़ी गई 12 पुरानी मौतें शामिल हैं। इसके साथ ही देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,429 हो गई है।

देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 4,45,53,042 हो गया है। सक्रिय केस की कुल केस से तुलना करें तो ये 0.10 फीसदी हैं। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.71 फीसदी है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 126 की बढ़ोतरी हुई है। 

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें