फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: 52 डीएनएलए उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, चार महिलाओं ने भी डाले हथियार

Thu, 17 Feb 2022 03:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी।

सार

कार्बी आंगलोंग जिले के एसपी की मौजूदगी में इन लोगों ने एक कर्बाइन, एक पंप एक्शन गन, दो .22 राइफल, एक .303 राइफल, एक हैंड ग्रेनेड, दो .32 पिस्टल जमा कराए।
विज्ञापन
असम पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में डिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के 52 उग्रवादियों ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


एडीजीपी (विशेष शाखा) हिरेन चंद्र नाथ ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के धनसिरी स्थित डीएनएलए के कैंप में हुआ। ये उग्रवादी हथियार डालकर मुख्य धारा में शामिल हुए। 

नाथ ने बताया कि से लोग पहले नहीं आ सके थे क्योंकि ये सभी नगालैंड के काफी अंदरूनी इलाके में रह रहे थे। कार्बी आंगलोंग जिले के एसपी की मौजूदगी में इन लोगों ने एक कर्बाइन, एक पंप एक्शन गन, दो .22 राइफल, एक 303 राइफल, एक हैंड ग्रेनेड, दो .32 पिस्टल जमा कराए। डीएनएलए का गठन 2019 में डीमासा आदिवासी लोगों के लिए अलग देश बनाने के मकसद से हुआ था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अपील पर इसने पिछले साल 7 सितंबर को एकतरफा संघर्षविराम का एलान किया था। डीमासा आदिवासी मुख्य तौर पर असम और नगालैंड में रहते हैं। पिछले साल 113 डीएनएलए उग्रवादियों ने अपने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया था। अब तक 165 उग्रवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें