फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों पर पांच वर्ष में 517 करोड़ खर्च, पांच बार गए अमेरिका-रूस और चीन

Wed, 23 Sep 2020 02:50 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी विदेश दौरा
विज्ञापन

सरकार ने राज्यसभा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से अब तक 58 देशों की यात्रा की। उन पर 517 करोड़ रुपये खर्च हुए। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में 2015 से प्रधानमंत्री के विदेश दौरे और उसके परिणाम का ब्योरा दिया।

विज्ञापन


मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर कुल 517.82 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने पांच-पांच बार अमेरिका, रूस और चीन के दौरे किए। इसके अलावा सिंगापुर, जर्मनी, फ्रांस, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात के कई दौरे किए। उनमें से कुछ दौरे एक बार में एक साथ कई देशों के शामिल थे, जबकि एक बार में केवल एक देश का भी दौरा किया।

प्रधानमंत्री का आखिरी दौरा 13-14 नवंबर, 2019 का था, जब वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील गए थे। उन्होंने कहा कि मोदी के दौरों से भारत के बारे में उन देशों की समझ विकसित हुई। साथ ही उन देशों से भारत के व्यापार एवं निवेश, रक्षा जैसे द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत करने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें