फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इमाम की दाढ़ी नोंचकर लाने पर 51 हजार का इनाम'

Sat, 13 May 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
शाही इमाम बरकाती - फोटो : ie
विज्ञापन
कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम नूरूल रहमान बरकती के आरएसएस के लोगों को किन्नर बताए जाने को लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के कार्यकर्ताआें ने शुक्रवार को इमाम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अनोखा ऐलान करते हुए कहा कि जो भी इमाम की दाढ़ी नोंचकर लाकर उन्हें देगा, उसे 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वाभिमान दल हाल ही में मिश्रित आबादी वाले इलाके में एक प्राचीन देवी मंदिर पर पुलिस के विरोध के बावजूद जबरन लाउडस्पीकर लगाए जाने को लेकर चर्चा में आया था। शुक्रवार को जब दल के कार्यकर्ताओं ने मुरसान गेट पर ईदगाह के सामने इमाम का पुतला दहन करने का ऐलान किया तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।

कार्यकर्ताओं को शाम साढ़े पांच बजे पुतला दहन करना था, इससे आधा घंटे पहले ही सदर कोतवाली और हाथरस गेट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ में वज्र वाहन, कोबरा पुलिस के अलावा सीओ सिटी आरके गौतम व एएसपी संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली निरीक्षक सूर्यकांत द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को ईदगाह के सामने पुतला दहन न करने की बात कही और कहा कि इससे शहर का माहौल खराब हो सकता है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उन्होंने इमाम की दाढ़ी नोंचकर लाने वाले को 51 हजार रुपये देने का निर्णय लिया है। पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बीच ही कुछ कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। हालांकि अधिकारियों की कोशिश बिना बल प्रयोग के कार्यकर्ताओं को मनाने की रही।

अधिकारियों ने कुछ देर की मशक्कत के बाद दल के राष्ट्रीय संयोजक दीपक शर्मा को मस्जिद से कुछ दूरी पर मंदिर के पास पुतला दहन करने के लिए मना लिया। हालांकि कार्यकर्ताओं ने मंदिर से दूर सड़क पर इमाम का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने इमाम के विरोध में जमकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं के पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें