8 नवंबर को लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद से हो रही कैश की कमी अभी भी जारी है। 500 के नए नोट की सप्लाई कम होने की वजह से 2000 का बड़ा नोट ही बाजार में मौजूद है। वहीं कैश की कमी की खबरों के बीच आरबीआई का कहना है कि 500 रुपये के नोटों का वितरण जारी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आरबीआई ने कहा है कि 500 रुपये के नोटों की प्रिंटिंग को बढ़ाकर डबल कर दिया गया है। वहीं 500 के नोट की बाजार में कमी की वजह से 2000 के नोट कम इस्तेमाल हो रहे हैं। लोगों के पास इस नए बड़े नोट के खुले मौजूद नहीं हैं।
प्राइवेट बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक 500 का नोट अभी वितिरत नहीं हो पा रहा है। ज्यादा 500 के नोट आने से एटीएम पर दबाव कम होगा।