सुवर्णरेखा नदी में आई बाढ़।
- फोटो : PTI
अफसरों को दिए गए निर्देश
बालासोर के जिला कलेक्टर सूर्यवंशी मयूर विकास ने खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और तहसीलदारों को निर्देश दिया कि यदि आवश्यक हो तो लोगों को निकालने के लिए तैयार रहें। अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें: एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारी हटाए जाएंगे, डीजीसीए ने 'सभी भूमिकाओं' से हटाने का निर्देश दिया
इसके अलावा मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने तथा स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधीक्षण अभियंता (सिंचाई) को चांडिल बांध के सभी गेटों की गहन जांच करने तथा सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करते हुए जल स्तर पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने को कहा गया।
नागरिक आपूर्ति अधिकारी (सीएसओ) को खाद्य और आवश्यक आपूर्ति की तैयारी के लिए कहा गया। अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं और सरकारी अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर सख्त निर्देश जारी किया गया है।