फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों के 50 फीसदी डॉक्टर 23 से छुट्टी पर

Tue, 19 Dec 2017 07:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स
विज्ञापन
आने वाले दिनों में राजधानी के अस्पतालों में मरीजों को दिक्कतें होने वाली है। इसकी वजह है 23 दिसंबर से शुरू हो रहा शीतकालीन अवकाश। इसके चलते एम्स, सफदरजंग सहित दिल्ली के कई अस्पतालों के 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। अगले 20 दिन तक सेवाएं प्रभावित रहने के आसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद एम्स ने डॉक्टरों की छुट्टी को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एम्स की तरह केंद्र के बाकी अस्पतालों में भी शीतकालीन अवकाश को लेकर एक जैसी स्थिति रहेगी। मरीजों की लंबी वेटिंग को देखते हुए एम्स ने अपने डॉक्टरों को दो चरणों में 9-9 दिन की छुट्टियां दी हैं। इनमें प्रत्येक विभाग के आधे डॉक्टर 23 से 31 दिसंबर और बाकी डॉक्टर 2 से 10 जनवरी तक छुट्टियों पर रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान नर्सों को भी छुट्टियां दी गई हैं।

पढ़ें- PGI के 250 से ज्यादा डाक्टर गए छुट्टी पर, भगवान भरोसे मरीज!

बहरहाल, हर साल शीतकालीन अवकाश के चलते अस्पतालों में मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरीजों की लंबी वेटिंग को ध्यान में रखते हुए ही स्टाफ को दो चरणों में छुट्टी पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि पहले स्टाफ को कम से कम 10 दिन की छुट्टियां दी जाती थीं, लेकिन अबकी बार उन्हें 9 दिन की छुट्टियां दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन की तारीख आगे बढ़ी

सफदरजंग अस्पताल
एम्स के सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने से ऑपरेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। न्यूरोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थो, पीडिएट्रिक्स और ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट में ऑपरेशन की तारीख 10 जनवरी के बाद रखी गई हैं, जबकि ऑनलाइन ओपीडी भी इन विभागों में कम कर दी गई है।

एम्स में सभी विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने शीतकालीन अवकाश को लेकर निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों को 50 फीसदी डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की है। साथ ही कहा है कि इस अवधि में मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आए, इसके लिए विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी तय करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें