महाराष्ट्र के सोलापुर में देर रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। घटना सोलापुर के वाडी डिवीजन के दुधाणी रेलवे स्टेशन के पास की है। न्युज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गई। इस घटना के बाद 12 ट्रेनों के रूटों में परिवर्तन किया गया है।
Aleast 12 Trains are diverted towards Hotagi- Guntakal line, Wadi - Latur- Manmad line after derailment of 5 train wagons #Mumbai
— ANI (@ANI_news) May 1, 2017
गौरतलब हो कि इस तरह के कई रेल हादसे हुए हैं। कुछ दिन पहले राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें ट्रेन की 9 बोगियां पटरी से उतर गई थी। इससे पहले यूपी के महोबा में रेल हादसा हुआ था जिसमें महा कौशल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।