महाराष्ट्र में नागपुर के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक संजय पुरंदरे ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे नागपुर-गढ़चिरौली राजमार्ग पर उमरेद तालुका में एक निजी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुरंदरे ने बताया कि घायलों को नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।