फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में पेपर लीक मामले में नया मोड़, सीआईडी ने IRB जवानों समेत आठ को किया गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 11:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जेएसएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में राज्य सीआईडी ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि सीआईडी ने यह कहा है कि अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सितंबर 2024 में आयोजित भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में राज्य सीआईडी ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के पांच जवान भी शामिल हैं। हालांकि, सीआईडी ने यह कहा है कि अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था या नहीं। सीआईडी के अनुसार, जांच में यह पाया गया कि एक गिरोह के सदस्य परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र देने के नाम पर उनसे पैसे ले रहे थे, जिससे पेपर लीक होने की अफवाहें और संदेह फैले।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gold Scheme: बंद हो जाएगी स्वर्ण मौद्रीकरण योजना, वित्त मंत्रालय ने कहा- अल्पकालिक योजना को रखेंगे जारी

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आईआरबी के जवान कुंदन कुमार उर्फ मंटू, रॉबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार और अभिलाष कुमार, असम राइफल्स के जवान राम निवास राय, होमगार्ड के जवान निवास कुमार राय और एक अन्य व्यक्ति कविराज उर्फ मोटू शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के खिलाफ ठाणे में FIR दर्ज, डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन


परीक्षा में तीन लाख उम्मीदवारों ने लिया था भाग

बता दें कि इस परीक्षा में 3.04 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यह परीक्षा झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के तहत आयोजित की गई थी, जो सरकारी जूनियर स्तर के पदों के लिए थी। हालांकि, कई उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। साथ ही सीआईडी ने यह भी बताया कि अब तक प्रश्नपत्र के लीक होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें