तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में fitness और health लोगों का पहला concern बन गया है। सेलीब्रिटी अपने आपको फिट रखने के लिए जिम में घंटों कसरत करते हैं और अपने बिजी स्केड्यूल से समय निकालकर मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक पर भी जाते हैं। शोध में भी कहा गया है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपके हर दिन से जुड़ी होती है।
शायद यही वजह है कि सेलीब्रिटी लोगों में अपने दिनचर्या से माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं। और उनकी दिनचर्या को देखकर लोग प्रभावित होते हैं और अपनी जिंदगी में भी अमल करते हैं। पिछले कुछ दिनों से युवाओं में मस्कुलर और 6 पैक्स बॉडी बनाने का चलन बढ़ा है।
वैसे सोशल मीडिया के प्रचलन के साथ जहां आमलोगों की पहुंच सेलीब्रिटी तक बढ़ी है वहीं आम लोगों में भी सेलीब्रिटी की तरह दिखने की चाहत तेजी से बढ़ी है। और ये शो बिजनेस की तरह बढ़ा है। यही वजह है कि सेलीब्रिटी भी अपने वीडियो, पोस्ट, जिम करती हुई फोटो, खान-पान के वीडियो पोस्ट करते हैं जो आम लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए इंस्पायर कर रहा है।
यही नहीं बॉलीवुड में भी मलाइका अरोड़ा खान, शिल्पा शेट्टी, जैकलिन फर्नाडिंस, करीना कपूर, जॉन अब्राहम, आमिर खान सहित कई कलाकार समय समय पर अपने वर्क आउट की फोटो को शेयर करते रहे हैं जिसे मीडिया ने भी हाथों हाथ लिया है।
लेकिन इस साल 2017 में कुछ अलग नजारा देखने को मिला, स्वस्थ भारत का स्लोगन दे रहे प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के कई नेताओं ने अपनी फिटनेस के राज को सोशल मीडिया पर उजागर किया। अक्सर पजामा कुर्ता में दिखने वाले इन नेताओं ने जैसे ही अपनी वर्कआउट और एक्सरसाइज की फोटो वैसे ही शेयर करते हैं जैसे वो अपनी पार्टी का एजेंडा शेयर कर रहे हों। आइए मिलते हैं इन नेताओं से जिन्होंने 2017 में अपनी फिटनेस और फिटनेस फोटोज शेयर कर युवाओं को फिटनेस के गुण सिखाए -