फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attack on BSF Jawans: त्रिपुरा में संदिग्ध पशु तस्करों के हमले में पांच बीएसएफ जवान घायल, वाहन में तोड़फोड़

Sat, 08 Nov 2025 01:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

Attack on BSF Jawans: त्रिपुरा में बीएसएफ कर्मियों पर हमले की खबर सामने आई है, इस मामले में फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने मामले में बताया कि इस दौरान किसी भा स्थानीय ने हमारी मदद नहीं की। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के सिपाहीजला जिले में शुक्रवार शाम संदिग्ध पशु तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें पांच जवान घायल हो गए। इस दौरान हमलावरों ने बीएसएफ की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बिशालगढ़-कामठाना रोड पर हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: स्टालिन सरकार के आरोपों पर राजभवन की सफाई; 'राज्यपाल ने 81% विधेयक किए मंजूर, देरी के आरोप झूठे'

पुलिस और पशु तस्करों के बीच झड़प
पुलिस के अनुसार, बीएसएफ के जवान कामठाना बॉर्डर चौकी पर तैनात थे। उन्होंने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा दिया, लेकिन वाहन तेजी से आगे बढ़ गया और एक स्थानीय पशु हाट की ओर भाग गया। इस मामले में बिशालगढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी बिकाश दास ने बताया, 'बीएसएफ कर्मियों ने वाहन का पीछा करते हुए हाट तक पहुंचने की कोशिश की। वहां जवानों और पशु तस्करों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान तस्करों ने जवानों पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज, पशु तस्करों की तलाश जारी
पशु तस्करों के हमले में पांच बीएसएफ जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी को यह कहते सुना गया कि 'हमले के दौरान कोई भी स्थानीय व्यक्ति बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया।'

यह भी पढ़ें - Kolkata: हत्या में हथियार न मिलना केस को झूठा नहीं बनाता, उम्रकैद की सजा बरकरार; कलकत्ता हाईकोर्ट का अहम फैसला

फिलहाल, घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें