फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 44 महिलाओं को रोका गया, सभी के पास से नकली वीजा बरामद

Wed, 08 Dec 2021 04:46 AM IST
सुभाष कुमार एएनआई, हैदराबाद

सार

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि एजेंट ने महिलाओं के लिए दो वीजा तैयार किए थे। एक वीजा इमिग्रेशन अधिकारियों को दिखाना था और दूसरा नौकरी का वीजा कुवैत में अधिकारियों को दिखाना था।
विज्ञापन
ये सभी महिलाएं कुवैत जा रही थी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा 44 महिलाओं को रोक दिया गया। ये सभी महिलाएं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से थी और कुवैत जा रही थी। इन सभी के पास से नकली वीजा और दस्तावेज थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन सभी महिलाओं को मुंबई के एक एजेंट ने कुवैत में नौकरी दिलाने का वादा किया था। एजेंट ने इन सभी महिलाओं से पैसे लेकर आंध्र प्रदेश के स्थानीय एजेंटो के साथ मिलकर नकली वीजा और दस्तावेज तैयार किए थे। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि एजेंट ने महिलाओं के लिए दो वीजा तैयार किए थे। एक वीजा इमिग्रेशन अधिकारियों को दिखाना था और दूसरा नौकरी का वीजा कुवैत में अधिकारियों को दिखाना था। एजेंट ने इसके बाद सभी महिलाओं के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टिकट भी बुक करवाए थे। 

हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने दस्तावेजों को नकली पाया और तुरंत ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सूचित किया। सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद पाया कि ये सभी महिलाएं पीड़ित हैं और उन्हें जाने दिया। इस धोखाधड़ी के मामले की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें