फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourism: इस साल जून तक 106 फीसदी बढ़े विदेशी पर्यटक, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

Wed, 30 Aug 2023 01:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल जनवरी से लेकर जून तक विदेशी सैलानियों की संख्या 43.80 लाख रही तो वहीं पिछले साल इस दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या 21.24 लाख रही।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़े भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में विदेशी सैलानियों का हुजूम बढ़ता ही जा रहा है। साल 2022 की तुलना में जनवरी से जून 2023 तक 106 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2022 की तुलना में इस साल विदेशी मुद्रा आय में भी वृद्धि दर्ज की गई है। कोविड-19 महामारी के बाद विदेशी मुद्रा भंडार पर छाया अब सैलानियों की बढ़ती संख्या के कारण छंटता जा रहा है।

पढ़िए, विदेशी-घरेलू पर्यटकों का आंकड़ा

विज्ञापन

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल जनवरी से लेकर जून तक विदेशी सैलानियों की संख्या 43.80 लाख रही तो वहीं पिछले साल इस दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या 21.24 लाख रही। पिछले साल की तुलना में इस बार विदेशी सैलानियों की संख्या में 106 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। विदेशी पर्यटन के साथ-साथ घरेलू पर्यटन में भी बढ़त हुई है। 2021 में यह आंकड़ा 677 मिलियन था तो वहीं, 2022 में बढ़कर 1,731 मिलियन हो गया। वहीं, जम्मू कश्मीर में 2022 में आंकड़े 1.8 करोड़ से अधिक थे। जबकि, 2023 में जनवरी-जून की अवधि में आंकड़े 1.09 करोड़ आंके गए थे।

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में उछाल
वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के बाद से काशी में भी पर्यटन पर प्रभाव पड़ा है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने हाल ही में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में उछाल सांस्कृतिक जागृति को दर्शाता है। आंकड़ों के अनुसार, 2022 में कुल 7.16 करोड़ लोगों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। जनवरी 2023 से मई 2023 तक 2.29 करोड़ लोगों ने मंदिर का दौरा किया। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि 13 दिसंबर से अबतक 10 करोड़ श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें