फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर ने दूसरी कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, खून से लथपथ घर पहुंची पीड़िता

Fri, 25 Jan 2019 09:50 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में एक 42 साल के हेडमास्टर को पुलिस ने कथित तौर पर दूसरी कक्ष में पढ़ने वाली बच्ची का दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना कृष्णा जिले के एक स्कूल में इस हफ्ते की शुरुआत में घटी। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की है जब सरकारी स्कूल का हेडमास्टर बच्ची को एक खाली कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


               

यह स्कूल हैदराबाद से 295 किलोमीटर दूर है। बच्ची रोते हुए घर पहुंची। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे। उसने मां को आपबीती सुनाई और दर्द की शिकायत की। मां उसे निजी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका यौन शोषण हुआ है। खून बंद करने के लिए बच्ची को चांर टांके लगाए गए।
विज्ञापन


माता-पिता ने हालांकि घटना की रिपोर्ट नहीं लिखवाई क्योंकि उन्हें बच्ची और अपने लिए संभावित नतीजों का डर था। सामाजिक कार्यकर्ताओं को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने मासूम की मां को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के लिए मनाया। जिसके बाद गुरुवार को शिकायत दर्ज हुई। आंध्र प्रदेश की मानव संसाधन विकास मंत्री गंता श्रीनिवास ने इस घटना का संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन


श्रीनिवास ने स्कूल के कमिश्नर को हेडमास्टर को निलंबित करने और घटना की जांच करने का भी आदेश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी एमवी राज्य लक्ष्मी ने कहा, 'तुरंत प्रभाव से आरोपी को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें