फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: 2014 के बाद से 4000 से ज्यादा भारतीयों ने विदेश में की खुदकशी, खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं 

Fri, 22 Apr 2022 11:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नौकरी के लिए विदेश जाने वाले चार हजार से ज्यादा लोगों ने पिछले आठ साल में आत्महत्या कर दी। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी के लिए विदेश जाने वाले चार हजार से ज्यादा लोगों ने पिछले आठ साल में आत्महत्या कर दी। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। सबसे ज्यादा आत्महत्याएं खाड़ी देशों में हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 1122 आत्महत्याएं संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब में 1024, कुवैत में 425, ओमान में 351, बहरीन में 180 और कतर में 165 भारतीयों ने आत्महत्या की है। 2014 के बाद से अब तक कुल 4005 भारतीय विदेशों में आत्महत्या कर चुके हैं। 

विज्ञापन


खाड़ी देशों को छोड़ दें तो मलेशिया में 254, इटली में 65, ऑस्ट्रेलिया में 33, कनाड़ा में 30 और अमेरिका में 19 भारतीयों ने आत्महत्या की है। विदेश मंत्रालय के मुताबकि, इस सभी हत्या या आत्महत्याओं के पीछे पारिवारिक या व्यक्तिगत कारण निकलकर सामने आया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अन्य देशों की अपेक्षा खाड़ी देशों में कड़े नियमों के कारण कामगर अधिक दबाव में रहते हैं, इसलिए आत्महत्या का एक कारण यह भी हो सकता है। हालांकि, विदेश मंत्रालय का कहना है कि विदेश में काम करने वाले भारतीय कामगरों को प्राथमिकता पर रखा जाता है। उनकी शिकायतों व समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें