कोरोना महामारी के कारण जनजीवन पर भी बहुत असर पड़ा है। कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे कदमों से आवाजाही भी कम हुई है। इसी कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 40 रेलसेवाएं आगामी अग्रिम आदेश तक रद्द कर दी हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि रेलवे द्वारा कोरोना वायरस की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्रियों के कारण 40 रेलसेवाओं को निरस्त किया जा रहा है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें रद्द
उत्तर-पश्चिम रेलवे की जिन ट्रेन को रद्द किया गया है उनमें जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर मंगलवार से न तो दिल्ली जाएगी और न ही आएगी। इसके अलावा बठिण्डा -लालगढ स्पेशल, लालगढ-अबोहर स्पेशल, अबोहर-जोधपुर स्पेशल, जैसलमेर-लालगढ स्पेशल, भिवानी-मथुरा स्पेशल व श्रीगंगानगर-रेवाडी स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। ये सभी ट्रेन अगले आदेश तक रद्द रहेंगी।
दक्षिण मध्य रेलवे ने रद्द की ये ट्रेनें
नरसापुर से निदादावोलू, निदादावोलु से नरसापुर, सिकंदराबाद से बीदर, बीदर से हैदराबाद, सिकंदराबाद से कुरनूल सिटी, कुरनूल सिटी से सिकंदराबाद, मैसूर से रेनिगुन्टा, रेनिगुन्टा से मैसूर, सिकंदराबाद से मुंबई एलटीटी, मुंबई एलटीटी से सिकंदराबाद।
इनके अलावा मुंबई-मनमाड-मुंबई स्पेशल, मुंबई-पुणे-मुंबई स्पेशल, पुणे-नागपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल, नागपुर-पुणे त्रि-साप्ताहिक स्पेशल, मुंबई-नागपुर स्पेशल भी निरस्त की गई हैं।