फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अब राष्ट्रगान गाती दिखीं चार वर्षीय टिंकल, पहले चाइनीज कहने पर दिया था करारा जवाब; सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 22 Aug 2026 06:50 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, ईटानगर

सार

अरुणाचल प्रदेश की चार साल की टिंकल करगा गोंगो का राष्ट्रगान गाते हुए वीडियो सामने आया है। टिंकल पहले 'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं' कहकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वीडियो क्यों हुआ वायरल? आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
टिंकल के नए वीडियो ने फिर मचाई धूम - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर की चार साल की करगा टिंकल गोंगो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। एक कमेंट में उन्हें 'चाइनीज' कहे जाने पर टिंकल ने भावुक होकर जवाब दिया था "मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं।" अब टिंकल का राष्ट्रगान गाते हुए वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


अब राष्ट्रगान गाती नजर आई टिंकल

टिंकल अब राष्ट्रगान गाते हुए भी नजर आई। इस वीडियो में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय गान गाती दिखाई दे रही है। टिंकल का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले वीडियो से जुड़कर लोगों का ध्यान खींच रहा है और उसकी मासूम आवाज में देश के प्रति जुड़ाव की झलक दिखाई दे रही है।
 

टिंकल को क्यों आया गुस्सा?

टिंकल की मां अयुम करडे के मुताबिक, यह पूरा मामला आइसक्रीम से शुरू हुआ। टिंकल ने आइसक्रीम खरीदने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे थे। मां उन्हें लेकर बाहर गईं और दोनों ने वहां हिंदी में बातचीत की। इसके बाद टिंकल ने अपने दोस्तों को आइसक्रीम के बारे में बताया। इसी दौरान किसी ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया 'यह चाइनीज बच्ची हिंदी क्यों बोल रही है?' कमेंट पढ़ने के बाद टिंकल की मां ने उसे बताया कि कोई उसे चाइनीज कह रहा है और पूछ रहा है कि वह चाइनीज है या इंडियन।

चार साल की बच्ची ने क्या जवाब दिया?

मां के मुताबिक, कमेंट सुनकर टिंकल ने तुरंत कहा 'नहीं, मैं इंडियन हूं। मैं इंडियन हूं। मेरे पापा भी इंडियन हैं और मैं भी।' टिंकल ने अपनी मां से तुरंत वीडियो बनाने और उसे पोस्ट करने के लिए कहा। मां ने बताया कि टिंकल ने वीडियो में अपनी भावनाएं बेहद साफ तरीके से रखीं। उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह इतना वायरल हो जाएगा।

विज्ञापन


 

वीडियो में टिंकल ने क्या कहा?

टिंकल ने वीडियो में कहा कि उसे चाइनीज न कहा जाए और इंडियन कहा जाए। उसने यह भी कहा कि चाइनीज कहे जाने से उसका मन दुखी होता है। टिंकल ने यह भी कहा 'भैया ने मुझे चाइनीज कहा, तो मैंने उनसे कहा, मुझे चाइनीज मत बोलो, मुझे इंडियन बोलो।' उसकी मासूम लेकिन स्पष्ट बात सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

मां ने वीडियो को लेकर क्या बताया?

टिंकल की मां अयुम करडे ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी का वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टिंकल को कमेंट से थोड़ा बुरा लगा था। मां के मुताबिक, जिस दिन वीडियो बनाया गया, उस दिन टिंकल ने आइसक्रीम के लिए 10 रुपये मांगे थे। उन्होंने पैसे दिए और आइसक्रीम खरीदते समय उसका वीडियो बनाया था। बाद में उसी वीडियो पर आए कमेंट ने टिंकल को अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

 

टिंकल का वीडियो क्यों खास बन गया?

टिंकल के वीडियो ने उत्तर-पूर्व के लोगों को उनकी शक्ल-सूरत के आधार पर ‘चाइनीज’ कहे जाने के मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो को लाखों व्यूज मिले हैं। टिंकल की मां ने कहा कि उनका परिवार अरुणाचल प्रदेश में रहता है और अरुणाचल भारत का हिस्सा है। उनके मुताबिक, वीडियो वायरल होने से उत्तर-पूर्व के बारे में सकारात्मक ध्यान भी गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें