फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-चेन्नई ट्रेन के पांच यात्री कोविड-19 से संक्रमित, रेलवे के जांचकर्मी भी हो सकते पॉजिटिव 

Thu, 21 May 2020 05:29 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-चेन्नई राजधानी स्पेशल ट्रेन के पांच यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। ट्रेन में सवार पांच यात्रियों के 13 मई को दक्षिणी शहर पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए। इसके बाद रेलवे ने चार रेल कर्मियों को कोविड-19 की जांच कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ये चारों कर्मचारी दिल्ली डिवीजन के ट्रेन में जांच करने वाले कर्मचारी थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ट्रेन में सवार यात्री गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। बिहार में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में ऐसे कई मामले सामने आये हैं।

इस मामले में पांच यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। इनमें से चार विशेष ट्रेन के बी11 कोच के जबकि एक ए5 कोच का है। एक अधिकारी ने कहा, ‘कर्मचारियों की रेलवे अस्पताल में जांच की गई जाएगी क्योंकि वे ट्रेन में थे और हो सकता है कि वे उन यात्रियों के सम्पर्क में आये हों।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें