अरुणाचल प्रदेश में एक पिकअप वैन खाई में गिर गई। हादसे में 4 महिला यात्रियों की मौत हो गई। सीएम ने ट्वीट कर हादसे में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है।
अरुणाचल प्रदेश के करा दादी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। एक पिकअप वैन खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हो गए। इनमें 9 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
करा दादी के पुलिस अधीक्षक दुसु कलिंग ने बताया कि रविवार की शाम हादसा हुआ। पिकअप वैन सवार ताली से पालिं के एक फेलोशिप प्रोगाम में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी सड़क से फिसलकर कुमाउं नदी के पास 20 मीटर गहरे खाई में गिर गई। हादसे में चार महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हो गए। जिनमें से 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को इटानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बाकी लोगों को पलीं भेजा गया है।
एसपी ने बताया कि बस में ड्राइवर सहित चार पुरुष थे। बाकी सभी महिला यात्री थी। मृतका की पहचान बोहू पोयूम, निक नेनिया, टोकू याचि और गोदू यायक के रूप में हुई है।ताली सर्किल अधिकारी जिना बगांग ने कहा कि हादसा तब हुआ, जब पिकअप वैन एक पहाड़ी पर चढ़ रही थी। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर नीचे गिरते हुए खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
सीएम ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया
वहीं अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने हादसे पर शोक व्यक्ति किया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि कुंआ ब्रिज प्वाइंट के पास हुए भीषण हादसे के बारे में पता चला। हादसे में मारे गए लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। वहीं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्दी से रिकवर हो। साथ ही सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह राशि स्वीकृत करने की बात कही है।