फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: जी-20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक संपन्न, भारत ने चार देशों के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

Thu, 15 Jun 2023 02:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

तीन दिवसीय बैठक के एजेंडे में ग्लोबल डीपीआई शिखर सम्मेलन, साइड इवेंट्स के रूप में ग्लोबल डीपीआई प्रदर्शनी, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर जी20 प्रतिनिधियों, आमंत्रित देशों और आईओ के मुद्दे शामिल थे। 
विज्ञापन
3rd meeting of G20 Digital Economy Working Group - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक का बुधवार को समापन हो गया। तीसरी बैठक के दौरान भारत ने अर्मेनिया, सिएरा लियोन, सूरीनाम और बारबूडा के साथ जनसंख्या पर लागू डिजिटल समाधान इंडिया स्टैक को साझा करने के लिए एमओयू साइन किया। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय बैठक के एजेंडे में ग्लोबल डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) शिखर सम्मेलन, साइड इवेंट्स के रूप में ग्लोबल डीपीआई प्रदर्शनी, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर जी20 प्रतिनिधियों, आमंत्रित देशों और आईओ के मुद्दे शामिल थे। 

बैठक में 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया, जिनमें से 50 देशों के लगभग 150 विदेशी प्रतिनिधि थे। इसमें 2,000 से ज्यादा लोग वर्चुअली शामिल हुए। भारत ने इंडिया स्टैक साझा करने पर अर्मेनिया, सिएरा लियोन, सूरीनाम और बारबुडा के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें