फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3डी सिस्टम से आसान हुई कैंसर की पहचान, अब टाली जा सकेगी कैंसर के मरीजों की मौत

Tue, 31 Jan 2017 02:55 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के शोधकर्ताओं ने कैंसर की पहचान तथा इलाज को और आसान करने की दिशा में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने एक 3डी तरीका विकसित किया है जिसकी मदद से कैंसर के सर्कुलेटिंग ट्यूमर सेल (सीटीसी) की पहचान की जा सकेगी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, एक्टोरियस इनोवेशंस एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड और महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने इसे डिजायन किया है। इनकी रिपोर्ट एडवांस्ड मैटेरियल्स इंटरफेस नामक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित हुई है। यह पहला मौका है जब इस प्रतिष्ठित पत्रिका में भारतीय शोधकर्ताओं की रिपोर्ट को कवर स्टोरी बनाया गया है। 

शोधकर्ताओं के दल के वरिष्ठ वैज्ञानिकों जयंत खंडारे और शाश्वत बनर्जी ने बताया कि कैंसर के प्रमुख ट्यूमर के साथ हजारों अन्य ट्यूमर हल्के तरीके से जुड़े हुए होते हैं। ये ट्यूमर खून के प्रवाह के साथ शरीर के विभिन्न अंगों में पहुंचे जाते हैं। यही प्रक्रिया विभिन्न अंगों में कैंसर के प्रसार के लिए जिम्मेदार है। इस नए तरीके से इन ट्यूमरों को पहचाना जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर विश्व की सबसे तेजी से फैलती बीमारी

वैज्ञानिकों ने कहा कि सीटीसी के ही आधार पर कैंसर के मामलों में पूर्वानुमान लगाए जाते हैं। खून में इनकी मात्रा से ही बीमारी की गंभीरता तथा जीने की संभावना का पता लगाया जाता है। अभी इसके लिए ट्यूमर बायोप्सी का इस्तेमाल किया जाता है जो मुश्किल तथा दर्द भरा होता है। नई तकनीक से यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि यह माइक्रोफ्लूडिक तरीके से काम करता है जिस कारण यह भविष्य में सीटीसी को खून से अलग करने में भी सक्षम हो सकता है। शोधकर्ता तकनीक को इसके लिए सक्षम बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि तकनीक इस लायक उन्नत बनाने में कामयाबी मिली तो यह कैंसर की पहचान के साथ ही इलाज में भी उपयोगी सिद्ध होगा।

कैंसर अभी विश्व की सबसे तेजी से फैलती बीमारी है। 2013 में विश्व भर में कैंसर 1.49 करोड़ नए मामले सामने आए थे जिनमें 82 लाख लोगों की मौत हो गई थी। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार वर्ष 2020 में देश में कैंसर के 17 लाख से अधिक नए मामले होंगे  तथा इसकी वजह से 8.8 लाख से अधिक मौतें होंगी। कैंसर के मामलों में होने वाली मौतों का 90 प्रतिशत सीटीसी की वजह से होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें