फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

50 साल की बुजुर्ग के भेष में 36 साल की महिला ने किए सबरीमाला में दर्शन 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 10 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
sabarimala - फोटो : PTI

केरल के सबरीमाला मंदिर में बीते हफ्ते दो महिलाओं के दर्शन करने के बाद अब एक 36 वर्षीय अनुसूचित जाति की महिला ने ये दावा किया है कि उसने सबरीमाला में दर्शन किए हैं। उसका कहना है कि मंगलवार की सुबह उसने भगवान अयप्पा के दर्शन किए। 



पी मंजू नाम की इस महिला ने ये दावा फेसबुक पोस्ट के जरिए किया है। जिसमें कहा गया है कि उसने एक 50 साल की बूढ़ी महिला की एक्टिंग करते हुए मंदिर में दर्शन किए। उसने इसकी एक तस्वीर भी साझा की है। पुलिस का कहना है कि महिला प्रदर्शनकारियों को चकमा देकर मंदिर में दाखिल हुई थी और अब इस बात का खुलासा कर रही है।


मंजू उन्हीं 20 महिलाओं में से एक है जिसने बीते साल अक्तूबर में मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी लेकिन अंदर नहीं जा पाई। इस बार उसने पुलिस की सहायता भी नहीं मांगी। उसका कहना है कि उसने काफी अच्छे से दर्शन किए। उसने अपने बालों को डाइ करके सफेद किया। महिला फेडेरेश्न की कार्यकर्ता मंजू का कहना है कि वह भविष्य में भी मंदिर में जाती रहेगी। 


बता दें सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर को ऐसिहासिक फैसला देते हुए मंदिर में सदियों से चली आ रही परंपरा को खत्म कर दिया था। इस परंपरा के तहत रजस्वला आयु वर्ग की महिलाएं मंदिर में दर्शन नहीं कर सकतीं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का अभी तक विरोध हो रहा है। वहीं पहली बार मंदिर में प्रवेश करने वाली महिलाएं बिंदु और कनका हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next