फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित विधायक ने कर ली बेटी से शादी तो ब्राह्मण पिता ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 07 Oct 2020 03:13 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कलाकुरिची के एआईएडीएमके विधायक प्रभु पर अपनी 19 साल की बेटी को अगवा कर जबरन शादी करने का आरोप लगाते हुए ब्राह्मण पिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। वह एक मंदिर में पुजारी है।

विज्ञापन


एआईएडीएमके के 36 वर्षीय विधायक प्रभु ने 19 वर्षीय सौंदर्या से सोमवार को अपने आवास पर शादी की। लड़की के पिता इस शादी से खुश नहीं थे। उन्होंने विधायक आवास पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि विधायक ने उनके साथ विश्वासघात कर बेटी को अगवा किया और उससे शादी रचाई।


विधायक आवास में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करते हुए पुजारी पिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मादाह की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक विधायक और इस लड़की का प्रेस संबंध है। पुजारी ने आरोप लगाया कि विधायक चार साल से उसकी बेटी के पीछे पड़ा था, जबकि तब उसकी बेटी नाबालिग थी।
विज्ञापन


वहीं विधायक ने कहा कि उसे सौंदर्या से चार महीने पहले ही प्रेम हुआ। पुजारी ने बताया कि प्रभु उनके घर पर पला बढ़ा और उसे वह हमेशा बेटे जैसा मानते थे लेकिन उसने उनका भरोसा तोड़ा है। दोनों की आयु में 17 वर्ष का अंतर है। वहीं पुजारी ने आरोपों पर पलटवार करते हुए सौंदर्या के साथ एक वीडियो जारी किया जिससे सिद्ध हो कि उनके बीच प्रेस संबंध है और उसने सैंदर्या को अगवा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें