देश में तीसरी लहर के आने के आसार दिखने लगे हैं। कई राज्यों के शहरों से बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव लोग मिले हैं। वहीं बेंगलुरु शहर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि द इंटरनेशनल स्कूल के 33 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए है साथ ही एक स्टाफ जिसने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखीं हैं वो भी कोरोना संक्रमित पाया मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी दी कि सभी को एकांतवास में कर दिया है। उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। उनमें से दो को उनके माता-पिता द्वारा नागपुर और हैदराबाद ले जाया गया था, राज्यों को क्रॉस नोटिफिकेशन भेजा गया है और पूरा कैंपस सील कर दिया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, बेंगलुरु शहरी ने बताया कि मरासुर के स्पुरथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 12 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र हैं। इसमें से नौ को एकांतवास में रखा है, दो को अपने घर केरल जाने की अनुमति दे दी है और एक को मुंबई, किसी में कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। राज्यों को क्रॉस नोटिफिकेशन भेज दिया है।
विज्ञापन
कर्नाटक कोरोना की चपेट में
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 402 नए कोरोना मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 277 ठीक हुए और छह मौतें हुई हैं।