फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seizure: श्रीलंका से भारत में तस्करी के लिए लाया जा रहा 33 किग्रा सोना जब्त, इसकी कीमत करीब 20.2 करोड़

Thu, 01 Jun 2023 09:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Gold - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं से करोड़ों का सोना जब्त किया गया है। भारतीय तट रक्षक, राजस्व खुफिया और सीमा शुल्क निदेशालय ने एक संयुक्त अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की। इस दौरान लगभग 32.689 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं से जब्त सोने की कीमत करीब 20.2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह खेप श्रीलंका से भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी।

विज्ञापन

 


डीआरआई के अलर्ट के बाद कार्रवाई
दरअसल, डीआरआई ने श्रीलंका और भारत के बीच मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में इनपुट दिया था। इसके बाद ही टीम बनाकर संयुक्त अभियान चलाया गया। 30 मई को भारतीय तट रक्षक और डीआरआई ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया। एजेंसियों के अधिकारियों ने जब तस्करों का पीछा किया, तो उन्होंने सोना पानी में फेंक दिया। फिर गोताखोरों कर मदद से समुद्र के नीचे से कीमती धातु को ऊपर लाया गया।

मछली पकड़ने वाले जहाजों की कड़ी निगरानी हो रही
जानकारी के मुताबिक, भारतीय तट रक्षक बल द्वारा डीआरआई और सीमा शुल्क के साथ शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान के परिणामस्वरूप तमिलनाडु में मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं से 32.689 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। यह खेप श्रीलंका से भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी। तटरक्षक बल और डीआरआई द्वारा तैनात संयुक्त टीमों ने मन्नार की खाड़ी में विशेष रूप से भारत-श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकड़ने वाले जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें