फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात दंगों से जुड़े दो मामलों में 31 आरोप मुक्त

Tue, 05 Apr 2016 03:06 AM IST
एजेंसी / बनसकांठा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के दीसा जिले की एक अदालत ने सोमवार को 2002 के गोधरा कांड के बाद हुए दंगों से जुड़े दो मामलों में 31 लोगों को आरोपों से मुक्त कर दिया है। मामले उत्तरी गुजरात के थारा गांव में लूट और आगजनी से संबंधित थे। सत्र न्यायाधीश एनएम परमान ने अपने फैसले में कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
विज्ञापन


गोधरा कांड के एक दिन बाद 28 फरवरी 2002 को भाजपा ने थारा में बंद का आह्वान किया था। इस दौरान घरों में तोड़फोड़-आगजनी और दुकानों में लूटपाट हुई थी। इस हिंसा में किसी की मौत नहीं हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।

गुजरात हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एक मामले में 31 और दूसरे में 33 को आरोपी बनाया गया था। इनमें से कई लोग दोनों मामलों में आरोपी थे। तीन आरोपियों की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें