अमूमन ऐसा होता है कि आप अकेले हैं तो चाय की चुस्कियां लेते हुए मोबाइल खोल लेते हैं। आजकल स्मार्टफोन का लुत्फ लेने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती ही है। एक चाय वाले ने इस बारे में सोचा और एक गजब के आइडिया पर काम कर डाला। आज चायवाले की बिजनेस 4 गुना बढ़ गया है।
मामला बेंगलुरु के बलारी का है। 23 वर्षीय चाय दुकानदार सईद खादर बाशा एक कप चाय के साथ आधे घंटे का इंटरनेट डेटा फ्री देते हैं। चाय पीने के लिए ग्राहकों को महज पांच रुपए चुकाने होते हैं। बाशा का आइडिया काम कर गया। दुकान पर चाय पीने वालों की भीड़ बढ़ने लगी। चाय पीने आने वाले ग्राहकों को एक कूपन के साथ वाई-फाई का पासवर्ड दिया जाता है।
बाशा बताते हैं कि पहले वह तकरीबन 100 कप चाय बेचते थें, अब यह संख्या 400 तक पहुंच गई है। बाशा की मानें को आज हर कोई स्मार्टफोन खरीद रहा है, ऐसे में इंटरनेट की जरूरत हर किसी को पड़ती ही है। यही सोचकर इस स्कीम लागू की है।