फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: आईईडब्ल्यू 2026 का आज अखिरी दिन, अब ओटीटी पर धूम मचाएगी धुरंधर

Fri, 30 Jan 2026 05:48 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 30 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 30 जनवरी 2026 को माघ माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। इंडिया एनर्जी वीक का अखिरी दिन है। आज शहीद दिवस भी है। 

विज्ञापन

इंडिया एनर्जी वीक का अखिरी दिन

इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 सम्मेलन का शुक्रवार को आखिरी दिन है। यह कार्यक्रम 27 से 30 जनवरी के बीच दक्षिण गोवा में आयोजित किया गया है। 

आज है शहीद दिवस 
30 जनवरी को देश शहीद दिवस मनाता है। 1948 में आज ही दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना नहीं है, बल्कि उन सभी वीरों को याद करना है, जिन्होंने देश की आजादी, एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाई। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मर्दानी-3 सिनेमाघरों में

आज रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी-3 रिलीज हो रही है। इस बार फिल्म की कहानी में रानी मुखर्जी का किरदार बाल तस्करी से मुकाबला करेगा। फिल्म को अभिराज मीनावाला ने निर्देशित किया है। ‘मर्दानी 3’ को आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

धुरंधर अब नेटफ्लिक्स पर 
सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद धुरंधर आज से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।  ‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 833.40 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। यही नहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन 1294 करोड़ रुपए से ऊपर हो चुका है। धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल में गुजरात-मुंबई का मुकाबला
महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स  और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से नागपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमों का ये लीग चरण का आखिरी मुकाबला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें