फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम में रहने वाले 30,000 बच्चों के आधार ट्रैक चाइल्ड पोर्टल से जोड़े 

Sat, 11 Aug 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के विभिन्न शेल्टर होम में रहने वाले 30,000 से ज्यादा बच्चों के आधार कार्ड ट्रैक चाइल्ड पोर्टल से जोड़ दिए गए हैं। बाल गृहों, पुलिस और राज्य सरकारों के बीच समन्वय स्थापित करने वाला यह पोर्टल लापता बच्चों की तलाश में सहायता के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इससे आधार कार्ड जुड़ने से बाल गृहों से लापता बच्चों का मामला दर्ज कराने और उससे जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


महिला व बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि देश भर में 9000 से ज्यादा बाल गृहों में कुल 2,61,566 बच्चे रह रहे हैं। अब तक 30,835 बच्चों का आधार नंबर पोर्टल से लिंक किया जा चुका है।  आधार कार्ड पोर्टल से लिंक होने के कारण लापता बच्चे को कहीं भी भर्ती करने की कोशिश करने पर तत्काल जानकारी मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने सभी बाल गृहों में बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में 68,874 बच्चे देश भर से लापता हुए। वहीं, 2015 में 60,443 और 2016 में 63,407 बच्चे गुम हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें