फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एमयूवी का टायर फटने से बड़ा हादसा; तीन महिलाओं की मौत, 10 यात्री घायल

Sat, 22 Nov 2025 08:33 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक फोर-व्हीलर का टायर फटने और पलट जाने से कई यात्री हादसे के शिकार हो गए।  

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही एक मल्टी-यूटिलिटी गाड़ी सोलापुर जिले से धाराशिव के नलदुर्ग में एक मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। टायर फटने के कारण ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल खो गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह हादसा सुबह करीब 11.30 बजे शिवरी फाटा इलाके में हुआ।  उन्होंने कहा, सोलापुर के उले गांव की रहने वाली तीन महिलाओं की मौत हो गई और 10 अन्य यात्री घायल हो गए। उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए सोलापुर भेजा गया है। 

मुंबई में केमिकल लीक होने से एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
मुंबई के अंधेरी में शनिवार को एक इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में केमिकल लीक होने से एक शख्स की मौत हो गई और एक किशोर समेत दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेश एरिया में भांगरवाड़ी में दो मंजिला बिल्डिंग के अंदर शाम 4.55 बजे हुई। लीक हुए केमिकल की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, केमिकल लीक होने के बाद, वहां मौजूद तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई क्योंकि उन्होंने जहरीला धुआं निगल लिया था।  इस घटना की सूचना सबसे पहले फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों को तुरंत पास के होली स्पिरिट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

 न्होंने कहा कि अहमद हुसैन को भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि दो और लोगों नौशाद अंसारी (28) और सबा शेख (17) को अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें