महाराष्ट्र में एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। ठाणे जिले में उल्हासनगर की इंदिरा गांधी मार्केट में आज दोपहर एक इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मामले की छानबीन की जा रही है।